East Singhbhum News : अवैध पत्थर खदानों पर एसडीओ का धावा, सामान छोड़कर भागे मजदूर

अवैध क्रशरों पर भी गिरेगी गाज, पत्थर माफियाओं में हड़कंप

पटमदा. पटमदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध उत्खनन के खिलाफ धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को छापेमारी की गई. प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गयी है. छापेमारी दल को देखते ही मजदूर काम छोड़कर जंगलों की ओर भाग निकले. एसडीओ अर्णव मिश्रा और सीओ राजेंद्र कुमार दास ने सिसदा और ठनठनी घाटी क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ठनठनी घाटी में पत्थरों के अवैध खनन के ताजा साक्ष्य मिले. सिसदा स्थित दो अवैध खदानों से छापेमारी दल ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया है, जिसमें 11 कड़ाही, 2 खंती, 1 फावड़ा, सब्बल और अन्य औजार शामिल हैं. खनन निरीक्षक अरविंद उरांव के आवेदन पर पटमदा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन की एफआईआर दर्ज की गयी है. छापेमारी कर लौटने के दौरान टीम ने बेलटांड़ चौक के पास गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. चालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर पटमदा थाना पहुंचाया गया. एसडीओ ने माइनिंग इंस्पेक्टर को गाड़ी मालिक के खिलाफ अवैध परिवहन की धाराओं में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.

अवैध क्रशर मशीनों पर भी होगी कार्रवाई

गाड़ीग्राम (झाड़बामनी) स्थित आधा दर्जन क्रशर मशीनों के निरीक्षण के दौरान कोई भी लाइसेंस धारक मौके पर मौजूद नहीं मिला. एसडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर को अवैध रूप से संचालित क्रशर मशीनों के बिजली कनेक्शन तत्काल काटने का आदेश दिया. जांच के उपरांत अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. एसडीओ अर्णव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि इको-सेंसिटिव जोन में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >