गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड के जेएसएलपीएस कार्यालय में शुक्रवार को सीआरपी ड्राइव टीम डिब्रीफिंग मीटिंग आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शुभोकांत नायक ने की. इस अवसर पर बीडीओ डांगुर कोड़ाह, गुरुप्रीत सिंह, कुलदीप रजक और बीपीएम रामकृष्ण महतो भी उपस्थित थे. यह बैठक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पीबीटीजी डोमेन के तहत अति गरीब एवं वंचित समुदायों के समेकित विकास के उद्देश्य से आयोजित की गयी. कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के ऐसे गांवों का सर्वेक्षण किया गया, जहां दुर्गम स्थिति के कारण समुदाय आज भी मुख्यधारा से वंचित हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पा सके हैं. इस अभियान में 42 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन की मदद से डेढ़ महीने तक सर्वेक्षण कार्य किया गया। डिब्रीफिंग मीटिंग के दौरान बताया गया कि इस सर्वेक्षण के माध्यम से 2228 अति गरीब परिवारों की पहचान की गयी है, जिन्हें आजीविका से जोड़ते हुए रोजगार और आय वृद्धि की दिशा में सहायता प्रदान की जाएगी. बैठक में कुलदीप रजक, अभिमन्यु सिट, पीआरपी, बीआरपी, सीएलएफ समेत जेएसएलपीएस के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में सर्वेक्षण के निष्कर्षों की समीक्षा कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
