East Singhbhum News : पुराने वार्ड होंगे हाइटेक, लगेगी सेंट्रलाइज्ड एसी

टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा आधुनिकीकरण का काम

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल अब जल्द ही आधुनिक मॉडल अस्पताल के रूप में नजर आयेगा. करीब 59 साल पहले (1967 में) स्थापित इस अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही पुरानी व्यवस्थाओं को हटाकर इसे बड़े शहरों के कॉर्पोरेट अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि अस्पताल के मेल, फीमेल, इनडोर और आउटडोर वार्डों का पूरी तरह से नवीनीकरण किया जायेगा. योजना के अनुसार अब मरीजों को पुराने लोहे के बिस्तरों पर नहीं सोना होगा.

उसकी जगह आधुनिक हाइड्रॉलिक बेड और उच्च गुणवत्ता वाले गद्दे लगाये जायेंगे. पूरे अस्पताल परिसर को सेंट्रलाइज्ड एसी बनाया जायेगा. जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. अस्पताल के फर्श और दीवारों पर नई टाइल्स लगायी जायेंगी.

जांच की सुविधा और सटीक होगी

अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मशीनों को भी अपडेट कर रहा है. इसके तहत अस्पताल में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली एक्स-रे मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार है, जिससे जांच की प्रक्रिया तेज और सटीक होगी. अब मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डॉ भट्टाचार्य के अनुसार, इस पूरी परियोजना की अंतिम निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. बहुत जल्द निर्माण और आधुनिकीकरण का काम जमीन पर दिखने लगेगा. यूसिल अस्पताल के इस आधुनिक स्वरूप से जादूगोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >