East Singhbhum News : दैनिक कार्यों में उपयोग से समृद्ध होगी हिंदी

केंद्रीय विद्यालय सुरदा में मना हिंदी दिवस, पखवाड़ा शुरू

मुसाबनी. केंद्रीय विद्यालय सुरदा में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मायसा मार्डी ने दीप जलाकर किया गया. इसके बाद राजभाषा को बढ़ावा देने की प्रतिज्ञा ली गयी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संदेश को पढ़ा गया. केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त प्राची पांडे की अपील पढ़कर सुनाया गया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी हिंदी शिक्षक बाबूलाल ने राजभाषा हिंदी के लिए संवैधानिक प्रावधान, राजभाषा अधिनियम, नियम आदि के बारे में जानकारी दी. छात्रा श्रीलेखा ने भाषण, आकृति कुमारी ने कविता पाठ व रिया कुमारी ने कहानी प्रस्तुत किया. शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव और नीतू देवी ने कविता पाठ किया. शिक्षक सतवंत भारद्वाज ने प्रेरक गीत और प्रदीप कुमार पाल ने श्री कृष्ण स्तुति भजन प्रस्तुत किया. प्राचार्य माया मार्डी ने हिंदी दिवस की बधाई दी. सभी से हिंदी की समृद्धि, उन्नयन व अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने की अपील की. केंद्रीय विद्यालय सुरदा में 12 से 26 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >