घाटशिला. मूसलाधार बारिश से घाटशिला प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत हाथीजोबड़ा नालापार के घरों में जलमग्न हो गया. शनिवार अहले सुबह करीब आठ से दस घरों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घरों में आधे से अधिक पानी भर जाने से घरेलू सामान भी खराब हो गये, जबकि कई परिवार पूरी रात सो नहीं सके. सुबह लोगों ने मोटर लगाकर घरों से पानी निकाला और जाम नाली की कुदाल से सफाई कर पानी की निकासी का प्रयास किया.
तेज बारिश में हाथीजोबड़ा के कई घरों में घुसा पानी
घाटशिला के हाथीजोबड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ा।

घर से जलनिकासी करते लोग | Prabhat Khabar Network