East Singhbhum News : धालभूमगढ़ में 44 लाख की योजना में घटिया सामग्री का खेल, झामुमो ने रुकवाया काम

ओझा कंस्ट्रक्शन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने गड़बड़ी पकड़ी

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला परिषद फंड से बन रहे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है. घटिया सामग्री का उपयोग और नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बाद बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा ने स्थल निरीक्षण किया. कार्य में अनियमितता देख तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करा दिया. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट नहीं है. योजना की राशि और विवरण गुप्त रखा गया है. मिस्त्री शेख हजारी से प्राक्कलन मांगा गया, तो वह दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा.

घटिया ईंट और सरिया का इस्तेमाल

अर्जुन हांसदा ने बताया कि 44 लाख रुपये की महत्वपूर्ण योजना में घटिया दर्जे के चिप्स और ईंटों का उपयोग हो रहा है. भवन की मजबूती के लिए बीम में सरिया की बंधाई भी तकनीकी रूप से गलत मिली. ओझा कंस्ट्रक्शन के निर्माण में गुणवत्ता की घोर अनदेखी हो रही थी.

मजदूरों को सरकारी दर से कम मजदूरी दी जा रही:

जांच में पता चला कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है. महिला मजदूरों को मात्र 300 रुपये और राजमिस्त्री को 500 रुपये दिए जा रहे हैं, जो सरकारी मानकों से काफी कम है. झामुमो नेताओं और ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक योजना का प्राक्कलन सार्वजनिक नहीं किया जाता और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित नहीं होता, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान युवा मोर्चा नेता प्रणव महतो, कमल मंडल और विनोद चौबे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >