East Singhbhum News : पोटका में आजादी का जश्न, प्रभातफेरी निकली

पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

पोटका. पोटका प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालय-संस्थानों के साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों व क्लबों में ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न विद्यालयों द्वारा सुबह भारत माता के झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. पोटका के प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुकुरमनी टुडू द्वारा ध्वजारोहण किया गया. मौके पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला समेत प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़, पोटका थाना में थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू व कोवाली थाना में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इसके अलावा पंचायत में मुखिया पानो सरदार, जुड़ी पंचायत में मुखिया सुकलाल सरदार, तेंतला पंचायत में मुखिया अमृत माझी, नारदा पंचायत में मुखिया मिरू सरदार, हरिणा पंचायत में मुखिया सरस्वती मुर्मू, कोवाली पंचायत में मुखिया सुचित्रा सरदार, हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत में मुखिया फरजाना सुल्तान, टांगराईन पंचायत में मुखिया असीत सरदार ने ध्वाजारोहण किया. कोवाली लैंपस में अध्यक्ष अजीत सरदार, विद्या भारती इंग्लिस स्कूल हाता में अध्यक्ष अनिरूद्ध गोप, जीबीएल पब्लिक स्कूल पोटका में डॉ पीआर लाहा, तारा सेवा सदन हाता में पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार, आंग मेस्काल आहला क्लव रोलाघुटू में गणमान्य चांदराई सरदार, कांग्रेस कार्यालय हाता में अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने ध्वजारोहण किया. नेताजी सुभा पब्लिस स्कूल हल्दीपोखर-गंगाडीहबेड़ा में एनएसयू के रजिस्टार नागेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया. मौके पर एमके झा, सितबंतो देवी, पार्चार्य अवधेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, चुनचुन भूटिया, बविता झा, मुरारी साहु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >