गुड़ाबांदा की चार पंचातय के गांवों में अब तक के मलेरिया जांच में मिले 66 मरीज

झारखंड के गुड़ाबांदा में मलेरिया का कहर, चार पंचायतों में 66 मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

प्रतिनिधि, धालभूमगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ के अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायत में सघन मलेरिया जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी स्वास्थ्य सहियाओं को आरडीडी किट दिया गया है जिससे वे घर-घर जाकर मलेरिया की जांच कर रही हैं. प्रखंड के चार एमपीडब्ल्यू के नेतृत्व में चार टीमें रोजाना गांव में कैंप कर लोगों की जांच कर रही है. बीबीडी इंचार्ज प्रवीर मंडल ने बताया कि अभी तक 66 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं जो डोंगादह, महेशपुर, फुलखूंटा, नामोशोल, सिंहपुरा सबर बस्ती एवं नामोलेपो के हैं. सभी मरीजों को दवा उपलब्ध करायी गयी है तथा उनकी सघन निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि गुरुवार को फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के तांतीपाड़ा में एक महिला मरीज मिली है. वह मलेरिया पॉजिटिव के साथ सीवियर एनीमिक भी है. लेकिन वह अस्पताल जाना नहीं चाहती. उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. गुरुवार को जब एएनएम ममता वाहन लेकर उसे लाने गए तो वह घर से गायब थी. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खोजबीन की गयी लेकिन महिला नहीं मिली. प्रवीर मंडल ने बताया कि लगभग 200 स्वास्थ्य सहिया प्रभावित गांवों के साथ-साथ जहां एक भी मरीज मिलता है उस पूरे गांव में घर-घर जाकर मलेरिया की जांच की जा रही है. चार एमपीडब्ल्यू द्वारा चार जगह पर रोजाना कैंप किए जा रहे हैं जिनमें एमपीडब्ल्यू भवेश प्रधान, अमिय मंडल, अशीष साहा एवं प्रदीप माहली कैंप का नेतृत्व कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >