East Singhbhum News : ग्लोबस प्रालि गंदा पानी छोड़ना बंद करे, अन्यथा कार्रवाई होगी : एसडीएम

बरसोल स्थित ग्लोबस प्रालि से निकले पानी से खेत बंजर होने की शिकायत, ग्रामीणों के अनुरोध पर जांच करने पहुंचे घाटशिला एसडीएम

बरसोल. बरसोल स्थित ग्लोबस प्राइवेट लिमिटेड से गांव में प्रदूषण फैलने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी. ग्रामीणों के अनुरोध पर शुक्रवार को एसडीएम सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुजूर, सीओ राजा राम मुंडा ने ग्लोबस प्राइवेट कंपनी में जांच की. इस दौरान ग्रामीण सनत पाल, अजीत पाल, बादल सिंह, खाकन सिंह, तरुण पाल, सुरेश सिंह, सुराई सिंह आदि ने बताया कि ग्लोबस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गंदा पानी व जहरीला गैस छोड़ा जाता है. ऐसे में बारिश होने पर सैकड़ों बीघा जमीन जहरीले पानी से बंजर हो जाती है.

एसडीएम सुनील चंद्र ने अपनी टीम और ग्रामीणों के साथ जाकर ग्लोबस कंपनी के पीछे की जमीन को देखा. उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुंदन ओझा और अमिताशु कुमार को बुलाया. कंपनी से गंदा पानी कैसे निकलता है, इस पर जवाब मांगा. कंपनी ने बताया कि हम लोग जल्द पानी को बंद कर देंगे. एसडीएम ने इस बारे में कंपनी को लिखित देकर जल्द पानी बंद करने के लिए कहा. इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट बीबी सिंह नहीं थे.

कंपनी से निकले मिट्टी व पानी का सैंपल जांच को भेजा गया

एसडीएम सुनील चंद्र ने कहा कि ग्रामीणों के अनुरोध पर जांच करने आये हैं. इस दौरान ग्लोबस कंपनी से निकले मिट्टी और गंदा पानी का सैंपल लिया गया. इसे जांच करने के लिए लेबोरेटरी (प्रयोगशाला) में भेजा जायेगा. कंपनी को लिखित मांगा गया कि जल्द गंदा पानी को बंद कर दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >