East Singhbhum News : बाइक के धक्के से पूर्णापानी की दो छात्राएं घायल, एक गंभीर

विधायक ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा पंचायत में गहनडीह के समीप बुधवार को सड़क हादसे में दो छात्राएं घायल हो गयीं. उसी मार्ग से गुजर रहे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की नजर दुर्घटना पर पड़ी. विधायक ने घायल छात्राओं को अपने वाहन से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. घायल छात्रा कालचिती गांव निवासी जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय की कक्षा 9 वीं की छात्रा मोनिका महतो (15) तथा बीडीएसएल मध्य विद्यालय कक्षा 9 की छात्रा पायल मन्ना (15) है. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन सोरेन ने प्राथमिक उपचार के बाद मोनिका महतो को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. पायल मन्ना का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय व बीडीएसएल मध्य विद्यालय की लगभग आधा दर्जन छात्राएं स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थीं. गहनडीह के पास सड़क पार कर दुकान जाने के दौरान एक बाइक ने दो छात्राओं को धक्का मार दिया. बाइक पर दो लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्राओं सरला सिंह, संतरा सिंह, विशाखा हेंब्रम व डुमनी हांसदा ने बताया कि वे पूर्णापानी गांव की निवासी हैं. काशिदा होते हुए घर लौट रही थीं. इधर, विधायक के निर्देश पर मुखिया प्रफुल्ली हांसदा, बाबूलाल मुर्मू व अंकुर कावड़ी ने अस्पताल में सहयोग करते हुए अन्य छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था की. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >