युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

किसी बात को लेकर मां ने फटकार लगायी थी. गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक खा लिया.

पटमदा. बोड़ाम की रहने वाली सीमा सिंह (17) का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. सीमा इंटर की छात्रा थी. पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगायी थी. इसके बाद वह गुस्से से घर में रखे कीटनाशक को खा लिया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >