घाटशिला कॉलेज में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान

घाटशिला कॉलेज में 30 और 31 अक्तूबर को आदिवासी नवजागरण पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा. इसमें देश-विदेश के कई विद्वान और शिक्षाविद शामिल होंगे.

घाटशिला कॉलेज में पहली बार 30 एवं 31 अक्तूबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. सेमिनार की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्राचार्य डॉ आरके चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गयी. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विषय "आदिवासी नवजागरण : सांस्कृतिक विरासत, सशक्तीकरण और वैश्विक संवाद " रखा गया है. कहा कि सेमिनार का उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक परिवर्तन, समकालीन चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर विमर्श करना है.

सेमिनार में देश-विदेश के शिक्षाविद होंगे शामिल

इसके माध्यम से स्थानीय मुद्दों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. बताया कि सेमिनार में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, शोधकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां भाग लेंगी. विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के प्रो पंकज मोहन, सार्क सचिवालय (नेपाल) के अनीश श्रेष्ठ, नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार प्रो राम रीझन यादव, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) की पूर्व छात्रा नितिशा बेसरा, रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान, रांची के पूर्व निदेशक डॉ रणेन्द्र, पूर्व निदेशक प्रो प्रकाश उरांव, झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक प्रो अजय राज खलको, पद्मश्री जानुम सिंह सोय, पद्मश्री जमुना टुडू, पद्मश्री चामी मुर्मू, नागालैंड विश्वविद्यालय के प्रो रवि रंजन कुमार, विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के संताली विभाग के प्रो डॉ. धनेश्वर माझी, डॉ रामू हेंब्रम तथा फिलीपींस में एशिया का प्रतिनिधित्व कर चुकीं कोल्हान विश्वविद्यालय की डॉ मीनाक्षी मुंडा को आमंत्रित किया गया है. प्राचार्य ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी प्रमुख विद्वानों ने अपनी सहमति दे दी है. बताया कि इस आयोजन के लिए समिति का गठन कर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता को प्रधान मुख्य संरक्षक बनाया गया है. वहीं, टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी विभाग तथा गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, झारखंड के संयुक्त सहयोग से सेमिनार का आयोजन होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >