घाटशिला उपचुनाव के मतदानकर्मियों के लिए सरप्राइज गिफ्ट, पूर्वी सिंहभूम प्रशासन देगा ये खास सुविधा

Ghatshila By Election: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति में नकद रहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अस्पतालों को विशेष निर्देश दिये हैं.

Ghatshila By Election: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान तैनात मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को अब स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति में नकद भुगतान नहीं करना होगा. जिला प्रशासन ने उनके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस (नकद रहित) चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रबंधन के साथ बैठक की.

किसी भी आपात स्थिति में मतदान कर्मियों को दी जाएगी नगद रहित चिकित्सा सहायता

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल, उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह सहित कई अधिकारी और अस्पताल प्रतिनिधि मौजूद थे. उपायुक्त ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान मतदान और सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना में तत्काल और नकद रहित चिकित्सा सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की सुविधा प्रशासन की सबसे प्राथमिकता प्राथमिकता है.

Also Read: Ghatshila Bypoll 2025: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन फिर मैदान में, घाटशिला से होंगे भाजपा के उम्मीदवार

पूर्वी सिंहभूम के डीसी ने दिया सिविल सर्जन को खास निर्देश

कर्ण सत्यार्थी ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया कि चुनाव अवधि के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से कैशलेस हों. साथ ही, सिविल सर्जन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान दवाइयों, चिकित्सकीय टीमों और आवश्यक संसाधनों की चौबीसों घंटे उपलब्धता बनी रहे. गौरतलब है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand By Election 2025 : बीजेपी या जेएमएम, घाटशिला विधानसभा सीट का जानें ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >