गालूडीह में श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी की पूजा

गालूडीह के विभिन्न गांवों में मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से हुई। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गालूडीह के भालुक खुलिया, दारीसाई और पायरागुड़ी गांव में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही पूजा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही. व्रती महिलाओं ने लाल चुनरी, नारियल, धूप-दीप और तेरह प्रकार के फल अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की. पूजा के दौरान पौराणिक व्रत कथा का श्रवण किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >