गालूडीह बराज के दो गेट खोल 1200 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

गालूडीह बराज से 1200 क्यूमेक पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा नदी उफान पर है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों को अलर्ट जारी किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

संवाददाता, गालूडीह

सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज के 18 में से 2 गेट अधिक खोल कर से मंगलवार सुबह नदी की पूर्व दिशा में प्रति सेकेंड 1200 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. इससे गालूडीह से बहरागोड़ा तक सुवर्णरेखा नदी उफना गयी है. परियोजना के पदाधिकारी लगातार डैम के सायरण बजाकर पानी छोड़ रहे हैं. नदी तटवर्ती गांवों को अलर्ट भी कर रहे हैं. मछुआरों को नदी में जाने से रोका जा रहा है. हालांकि डैम के ऊपर से जाल में लंबी रस्सी लगाकर मछुआरे मछली पकड़ने में जुटे हैं. कुछ मछुआरे नदी तट पर खड़े होकर जाल फेंक कर मछली पकड़ रहे हैं. डैम के 16 गेट बंद है. इससे डैम के पश्चिम दिशा में 93 मीटर आरएल पानी स्टोर है. इसी डैम से मुख्य दायीं नहर में प्रति सेकेंड 70 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा, जो दायी नहर के माध्यम से बंहकर ओड़िशा जा रहा है. जहां किसान नहर के पानी से धान की सिंचाई कर रहे हैं.

सोमवार रात भर बारिश से जल स्तर बढ़ासोमवार रात भर क्षेत्र में बारिश हुई. मंगलवार को दिन भर रूक-रूक कर बारिश होती रही. इससे नदी का जल स्तर बढ़ने से डैम से नदी में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गयी. .यहीं कारण है कि नदी उफान पर है. डैम में पानी रोकने और छोड़ने के दृश्य को देखने के लिए पर्यटक भी पहुंच रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >