गालूडीह.गालूडीह बराज के पास रविवार को धोरा-धीवर समाज का वन भोजन सह मिलन समारोह का आयोजित हुआ. जिसमें पूरे कोल्हान के तीन जिले पूर्वी-पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले के धीवर समाज के लोगों का महाजुटान हुआ. समारोह में अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. समाज के लोगों ने उनको सम्मानित किया. मिलन समारोह में सभी ने समाज के उत्थान को लेकर अपनी बातें रखीं. विधायक मंगल ने कहा समाज के हर बच्चे का मूल अधिकार शिक्षा है. समाज यह ध्यान दे कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे. हेमंत सोरेन की सरकार बच्चों के शिक्षा के प्रति सजग है. गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत झारखंड सरकार छात्रों को पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक का लोन दे रही है. इस योजना का मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराना है. उन्होंने धीवर समाज के लोगों को जाति प्रमाणपत्र की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया.
धीवर समाज अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें : कार्तिक
समिति के अध्यक्ष कार्तिक धीवर ने कहा धीवर समाज आज भी बहुत पिछड़ा वर्ग बना हुआ है. समाज के लोगों को सबसे पहले शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है. समाज के लोगों को यह प्रयास निरंतर करना होगा कि उसके बच्चे पढ़ लिख कर शिक्षित बनें व आगे बढ़ें. युवा पीढ़ी को समाज को विकसित करने का बीड़ा अपने कंधे पर उठाने की जरूरत है. अपनी जाति, समुदाय को हर तरफ से मजबूत करने की जरूरत है. समाज के लोगों को आज एकसूत्र में बांधने की जरूरत है. अपने लोगों को अपने लोगों के प्रति प्रेम, विश्वास, मदद कायम रखने की जरूरत है. वहीं, समाज के लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी को धीवर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.समाज के सांस्कृतिक मूल्यों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें महिला-पुरुषों ने भाग लिया और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. इसके साथ ही समाज के लोगों ने झारखंड सरकार से पहचान दिलाने की मांग की.
ये थे मौजूद
रतन महतो, खुदीराम महतो, कार्तिक धीवर, सूरज कुमार धीवर, रुस धीवर, मनोज धीवर, दीपक धोरा, ज्योत्सना धीवर, कबूल धीवर, विशाल धीवर, रवि धोरा, सुभाष धीवर आदि.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
