गालूडीह.
घाटशिला उप चुनाव के मद्देनजर गुरूवार को निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत के पर्यवेक्षण में गालूडीह थाना अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर और कासपानी में अवैध शराब की भट्ठियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान अवैध महुआ की पांच भट्ठयों को ध्वस्त किया गया. शराब और जावा को बहाकर नष्ट किया गया. 1150 किलो अवैध जावा- महुआ नष्ट किया गया. साथ ही 57 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया. भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. बताया गया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी दल में मो गुफरान, अवर निरीक्षक उत्पाद, प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल एवं गृह रक्षक शामिल थे. उप चुनाव तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिसिया अभियान जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
