East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में पन्ना और यूरेनियम की खदानें, पर युवा पलायन को विवश : पूर्व मुख्यमंत्री

गुड़ाबांदा प्रखंड के हाथियापाटा में रविवार को घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें 21 बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

गुड़ाबांदा.

गुड़ाबांदा प्रखंड के हाथियापाटा में रविवार को घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें 21 बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए. मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अबुआ सरकार बिचौलिया के हाथों में चली गयी है. इस सरकार में पैसे के बिना कोई काम नहीं होता है. यहां बहाली नहीं होती, नौकरी बेची जाती है. गुड़ाबांदा को नक्सल मुक्त हुए 10 साल हो गये, पर आज तक विकास नहीं हुआ. यहां पन्ना और यूरेनियम की खदानें हैं. यहां के युवा पलायन को विवश हैं. बीहड़ क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टर नहीं है. झारखंड में तेजी से आदिवासी और सनातनियों की आबादी घट रही है. झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है. पाकुड़ और साहिबगंज में घुसपैठियों के आधार कार्ड बन रहे हैं. पर सरकार नहीं मान रही है.

मंईयां योजना मात्र छलावा : विद्युत महतो

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मंईयां योजना छलावा है. वोट बैंक के लिए यह सब हो रहा है. सुवर्णरेखा नदी पर पुल, पिताजुड़ी और डुमरिया सड़क भाजपा सरकार की देन है. हड़ियान, कुड़ियान के आसपास विद्युत उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति मिल गयी है.

गुड़ाबांदा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा बदहाल : डॉ गोस्वामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि गुड़ाबांदा में न तो डिग्री कालेज है, न अस्पताल और न ही मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा है. सम्मेलन में ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, पुलक गंतात, गौरचंद्र पात्र, बब्रूवाहन घोष, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, मनी पायड़ा, सुमंत श्यामल, दिजेन प्रधान, बबलू प्रसाद, सुभोजित मुंडा, रतन लाल राउत समेत चार पंचायतों के बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >