East singhbhum News : मॉब लिंचिंग मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

चाकुलिया. जोड़सा गांव में शनिवार को हुई थी बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की हत्या

चाकुलिया:चाकुलिया थाना की सोनाहातू पंचायत के जोड़सा गांव से बकरी चोरी के आरोप में दो लोगों की हत्या मामले में चाकुलिया पुलिस ने रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में हरगोविंद नायक (48), बुद्धेश्वर नायक (52), निर्मल नायक (30), हराधन नायक (35), कार्तिक नायक (40), मुनिंद्र नायक (42), गोरंगो नायक (45), निर्मल नायक (32) शामिल है. आठों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद घाटशिला जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लाठी, डंडा भी पुलिस ने जब्त किया है.

बेटे ने चोरी की थी, तो कानून सजा देती : सविता बेहरा

मृतक किशुन बेहरा की मां सविता बेहरा ने बताया कि बेटे की मौत हो जाने के बाद अब परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. रोती बिलखती मां ने कहा कि बेटे ने यदि चोरी की थी, तो कानून उसे कड़ी से कड़ी सजा दे सकती थी. ग्रामीणों ने तो उसकी जान ले ली.

परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न : सूजी महतो

मृतक भोलानाथ महतो की मां सूजी महतो ने बताया कि वह सब्जी बेचकर अपना परिवार का गुजारा करती है. उसके जाने से परिवार पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

छह माह में सैकड़ों बकरियों की हो गयी थी चोरी

जोड़सा के ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में बकरी चोरी की घटना लगातार हो रही थी. घटना से ग्रामीणों में काफी उबाल था. चोर गिरोह दिनदहाड़े किसानों के आंखों के सामने से बकरी चुराकर भाग जा रहे थे. पिछले छह माह से सैकड़ों बकरियों की चोरी हो गयी थी. जोड़सा में भी बकरी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार बकरी चोरों पर नजर रख रहे थे. लोगों ने कई बार बकरी चोरी की शिकायत भी की थी. यदि समय रहते प्रशासन बकरी चोर गिरोह पर नकेल कसने में कामयाब हो जाता, तो जोड़सा की घटना दोहराई नहीं जाती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >