पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने ताबड़तोड़ मारा छापा, 13 अपराधी गिरफ्तार

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 121 अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन किया गया है.

जमशेदपुर, प्रियरंजन: अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी के उद्देश्य से बुधवार रात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में 185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों ने पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया. जबकि 121 अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन किया गया. एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान में एसडीपीओ, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे. इस विशेष अभियान की निगरानी खुद एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की.

सौ से अधिक स्थानों पर की गयी छापेमारी

मुकेश लुणायत ने बताया कि रात भर सौ से अधिक स्थानों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें 13 वांछितों को धर दबोचा गया. वहीं, जेल से छूटे 121 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें 45 आर्म्स एक्ट, 27 एनडीपीएस, 8 हत्या, 9 उत्पाद, 26 संपत्तिमूलक और 06 नक्सल कांडों में आरोपित अपराधी शामिल थे. अभियान में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, कुणाल कुमार, राजकुमार साह समेत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Sunita Williams Returns: स्टारलाइनर था वो स्पेसक्राफ्ट जिसने रोकी थी सुनीता विलियम्स की वापसी

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

छापेमारी अभियान के दौरान जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें मुस्लिम बस्ती के शाहिद आलम, जियाउल हक उर्फ गोलू, सज्जाद अली, सापड़ा निवासी कन्हैया कुमार पंडित, सालडीह बस्ती निवासी सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो, तमौलिया कपाली निवासी जावेद अंसारी, हिम्मतनगर कपाली निवासी सरफराज अंसारी उर्फ फोगला, ताजनगर कपाली नवासी मो सम्स तबरेज, सब्बीर अंसारी, अरबाज खान उर्फ कौसर, आरआईटी थाना निवासी चरण विरूवा, कांड्रा थाना के रघुनाथपुर निवासी देवा मंडल और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी अरमान अंसारी उर्फ लाड़ला शामिल है.

Also Read: मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, गिरिडीह में झमाझम बारिश, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >