डुमरिया : डुमरिया के अष्टकोशी प्लस टू उच्च विद्यालय भालुकपातड़ा में शुक्रवार को प्रार्थना के बाद खैरबनी गांव निवासी 17 वर्षीय घासीराम रूईदास को अचानक तेज बुखार आने पर विद्यालय के प्रभारी प्राधानाध्यापक अभय सिंह ने उसे इलाज के लिए डुमरिया सीएचसी भेजा. सीएचसी की जांच में घासीराम रूईदास मलेरिया पॉजिटिव पाया गया. इसकी सूचना घासीराम के परिजन को दी गयी. विद्यालय में मलेरिया पॉजिटिव पाये जाने पर सीएचसी की ओर से विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया. जांच शिविर में कुल 220 विद्यार्थियों की मलेरिया जांच की गयी जिसमें एक ओर मलेरिया पॉजिटिव पाया गया. डुमरिया में अब मलेरिया जोन गांवों के अलावे भी मलेरिया से ग्रसित मरीज लगातार पाये जा रहे हैं.
डुमरिया के अष्टकोशी प्लस टू स्कूल में 220 बच्चों की हुई जांच, दो मलेरिया पीड़ित मिले
डुमरिया के अष्टकोशी प्लस टू स्कूल में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 220 छात्रों की जांच हुई और दो बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है.

सीएचसी में इलाजरत | Prabhat Khabar Network