East Singhbhum News : धान की फसल में लगी बीमारी, किसान परेशान

धान के पौधे जड़ से पीला होकर सूख रहे

पटमदा. सब्जी के साथ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध पटमदा के किसानों ने इस साल करीब 85 प्रतिशत खेत में धान की खेती की है. लगातार बारिश से जहां धान की खेती लहलहा रही है, वहीं जरूरत से ज्यादा बारिश से धान की फसलों में पोषक बीमारी लग गयी है. इससे धान के पौधे जड़ से ही पीला होकर धीरे-धीरे सूख जा रहे हैं. इससे किसान चिंतित व परेशान हैं. इस तरह की समस्या फिलहाल पटमदा की सुदूरवर्ती जोड़सा गांव के कई किसानों के खेतों में देखने को मिल रही है. जानकारी देते हुए जोड़सा गांव के किसान नवीन कुंभकार, उमाशंकर कुंभकार व श्याम पद सिंह ने बताया कि इस साल जरूरत से ज्यादा बारिश होने से धान के साथ-साथ सब्जियों की खेती भी प्रभावित होने लगी है. किसानों ने बताया कि धान में अब बाली निकलने वाली है. उसके पहले ही शोषक कीड़ा ने पूरे खेत को धीरे धीरे बर्बाद कर रहा है. बताया कि किसान इस साल अच्छी उत्पादन होने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन उसके पहले ही पौधों में कीड़ा लगने से फसल पूरी तरह बर्बाद होने के संकट मंडराने लगे हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कहीं से कुछ शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि खेतों का मुआयना करते हुए उचित दवा का छिड़काव करने का सुझाव दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >