East Singhbhum News :प्रश्न मंच प्रतियोगिता में धनपति सिंहदेव शिशु मंदिर बना विजेता

श्री हरि वनवासी विकास समिति की ओर से धनपति सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में अंतर स्कूल प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित हुई.

धालभूमगढ़.

श्री हरि वनवासी विकास समिति की ओर से धनपति सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में अंतर स्कूल प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के 13 शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी बाबूलाल सोरेन, विशिष्ट अतिथि कुलदा रंजन मिश्र, बनवासी विकास समिति के मंत्री शिवेंद्र लाल मानिक व अनिरुद्ध कुमार ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के चयनित तीन-तीन छात्र शामिल हुए. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनपति सिंहदेव शिशु मंदिर, द्वितीय सीलफोड़ी शिशु मंदिर, तृतीय बहरागोड़ा व चतुर्थ स्थान चन्द्री शिशु मंदिर को प्राप्त हुआ.

विजेता विद्यालयों को कप व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला. प्रतियोगिता में धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, बनकटी, पाटपुर, कैमी, सुनसुनिया, मटियाबांधी, मनोहरपुर, बड़पोश, निश्चिंतपुर, खरसावांगढ़, चन्द्री व सिलफोड़ी शिशु मंदिर के भैया बहन शामिल हुए. मौके पर बाबूलाल सोरेन ने बच्चों प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि प्रथम पाठशाला परिवार व प्रथम गुरु मां होती है. उन्होंने स्कूल को मदद का भरोसा दिया. एचएम सावित्री दास व लालटू नामाता ने पूर्व छात्र अभिजीत सिंह सोलंकी व सुशांत चौबे को सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिन नंदन सिंहदेव, अजय कुमार, जिला निरीक्षक हीरालाल महतो, अध्यक्ष शशांक शेखर दास, भाजपा नेता पिंटू कुमार, ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, रंजन सिंह देव, पंसस प्रदीप राय समेत तमाम शिक्षक-अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >