धालभूमगढ़ के चार युवक गुजरात में बंधक, सुरक्षित घर वापसी के प्रयास में गुजरात पुलिस

गुजरात की कंपनी में बंधक बनाए गए धालभूमगढ़ के चार युवकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए पुलिस ने संज्ञान लिया है. जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट.

प्रतिनिधि, धालभूमगढ़

धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मौदासौली पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के चार युवक अजय सिंह, राजेश कर्मकार, रंजीत कर्मकार एवं रविंद्र कर्मकार रोजगार के लिए गुजरात स्थित अलाइव ग्रैनिटो एलएलपी कंपनी में काम करने गये थे. आरोप है कि कंपनी में उनके साथ अत्यधिक प्रताड़ना की जा रही है. चारों युवक घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कंपनी के एजेंट उन्हें मारपीट की धमकी देकर रोक रहे हैं. भय के कारण वे मजबूरी में वहीं काम करने को विवश हैं. जब चारों युवकों ने अपनी स्थिति की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो स्थानीय निवासी रोहित कर्मकार ने मामले की जानकारी जुनबनी पंचायत के उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना को दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना ने एक्स पर इसकी जानकारी उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, गुजरात पुलिस, मंत्री संजय यादव एवं सांसद विद्युत वरन महतो को टैग कर चारों युवकों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की. गुजरात पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए मोरबी पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सुजन मान्ना ने कहा कि गुजरात पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू किए जाने से चारों युवकों की सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद जगी है. स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जतायी है कि पुलिस के सहयोग से चारों युवक शीघ्र सकुशल अपने घर लौटेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >