East Singhbhum News : गोवर्धन पूजा की झांकी देख और भजन सुनकर मुग्ध हुए श्रद्धालु

चाकुलिया. भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पर्वत उठाने का प्रसंग सुनाया

चाकुलिया.

चाकुलिया रास मंच परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित हो रही है. इसके पांचवें दिन सोमवार को कथा व्यास आरती किशोरी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला और गोवर्धन पूजा की कथा सुनायी. उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ. उनका पालन-पोषण नंद बाबा व यशोदा ने किया. भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में माखन चोरी, यशोदा का उन्हें पकड़ना, पुतना का वध करना और गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाना जैसी लीलाओं का वर्णन किया. इंद्रदेव ने ब्रज पर मूसलाधार वर्षा कराया.

इस प्रलय से बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया. सात दिनों तक ब्रजवासियों को सुरक्षित रखा. ब्रज में भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगे. इस दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाया गया. कथा के दौरान गोवर्धन पूजा की झांकी दिखायी गयी. इस दौरान कथा व्यास आरती किशोरी ने कई सुरीले भजन सुनाये. इसे सुनकर श्रोता मुग्ध हो गये. मौके पर पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिली), बिप्लब दास, रंजीत दास (छोटा), लक्ष्मी नारायण दास, चंद्रदेव महतो, गिरधारी महतो, पशुपति बेरा, देवदास पांडा, रंजीत दास, तारकनाथ दास (भोला), कृष्ण चंद्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश दास, भोलानाथ दास, मानवेंद्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रुंगटा, आरती देवी, शारदा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >