East Singhbhum News : शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विभाग तत्पर : प्राचार्य

मनोहरलाल प्लस हाइस्कूल में शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक हुई

चाकुलिया. मनोहर लाल प्लस टू उवि में गुरुवार को अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें कक्षा 9, 10, 11 तथा 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हुए. बैठक में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पियू दास, उपाध्यक्ष जूसेन घोष, केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया के पूर्व एचएम मनिंद्र नाथ पालित, विद्यालय के पीजीटी शिक्षक प्रसाद मन्ना, शंकर कुमार महतो, सायंती पालित, वरीय शिक्षक राजीव लोचन भुंई, उमाशंकर पाल, जुही कुमारी, रेशमी सिंह, कुमारी चिंतामणि आदि शिक्षक शामिल हुए. बैठक में सौ प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षा में अभिभावकों का योगदान, व्यवसायिक शिक्षा की आवश्यकता आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. 12 सितंबर को अगली बैठक रखी गयी है. इसमें पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के तथा 12वीं आर्ट्स के अभिभावक उपस्थित होंगे. प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र महतो ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >