डालसा मोबाइल वैन ने ग्रामीणों को किया जागरूक

जमशेदपुर डालसा की मोबाइल वैन ने दिघी पंचायत में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा और कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बोड़ाम. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के 90 दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार को मोबाइल वैन पटमदा की दिघी पंचायत भवन पहुंची. शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड ट्रैफिकिंग और नशा उन्मूलन जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता फैलायी गयी. ग्रामीणों को पटमदा ब्लॉक परिसर, दिघी, लावा, महुलवना पंचायत भवन और स्थानीय थानों में संचालित लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एलएडीसी रंजना कुमारी और स्थानीय पीएलवी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brindaban Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >