Cyber ​​Crime Fraud: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, झारखंड के इस जिले के DC की चौथी बार बनायी फर्जी Facebook ID

Cyber ​​Crime Fraud: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त (डीसी) की चौथी बार फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गयी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने लोगों से अपील की है कि असामान्य संदेश की शिकायत तुरंत करें. यह कृत्य साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और आमजनों को भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है.

Cyber ​​Crime Fraud: जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम जिले में साइबर अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हालात यह है कि जिले के उपायुक्त (डीसी) की चौथी बार फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गयी, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. इस बार फर्जी फेसबुक अकाउंट उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से बनाया गया है. इससे पहले तीन बार पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फेक आईडी बनायी गयी थी. फिलहाल साइबर सेल इस फर्जी आईडी की जांच कर रहा है.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की ये अपील

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस पर बयान जारी कर कहा है कि यह कृत्य साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और आमजनों को भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध फेसबुक आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश मिलने पर तुरंत उसे रिपोर्ट व ब्लॉक करें और इसकी सूचना साइबर सेल या जिला जनसंपर्क कार्यालय को दें.

ये भी पढ़ें: Tiger In Ranchi: रांची में बाघ! तीन गायों को मार डाला, दहशत में ग्रामीण, हेमंत सोरेन सरकार से लगायी सुरक्षा की गुहार

फर्जी आईडी की हो रही जांच

फिलहाल साइबर सेल इस फर्जी आईडी की जांच कर रहा है. हालांकि, पहले जिन मामलों में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उनमें अब तक किसी तरह की कार्रवाई या प्रगति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है.

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद सौतेली बेटियों को प्रॉपर्टी में हिस्सा देने के लिए पत्नी एग्जीक्यूटर नहीं बने तो क्या करें?

ये भी पढ़ें: RTI Workshop: झारखंड में 5 साल से सूचना आयुक्त नहीं, 25000 से अधिक वाद लंबित, CM और नेता प्रतिपक्ष को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >