Crime News| जमशेदपुर, आनंद सिंह : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में बिना लाइसेंस बंदूक की मरम्मती और एयर गन की दुकान चल रही थी. धालभूम की एसडीओ शताब्दी मजुमदार और दंडाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है. दुकान चलाने वाले शख्स से पूछताछ की गई है. दुकान के कागजात खंगाले गये, तो पता चला कि उसके पास इसका लाइसेंस है ही नहीं. दुकान से कई एयर राइफल, एयर गन और गोली जब्त की गई है. यह दुकान जमशेदपुर के साकची बाजार में चल रही थी.
Crime News: जमशेदपुर में बिना लाइसेंस चल रही थी बंदूक मरम्मती और एयर गन की दुकान

अवैध रूप से चल रही राइफल ठीक करने की दुकान में जांच करने पहुंची टीम. फोटो : प्रभात खबर
Copied link
Crime News: जमशेदपुर में बिना लाइसेंस के बंदूक ठीक करने की दुकान चल रही थी. इस दुकान में एयर गन और उसकी गोलियां भी मिल रहीं थीं. छापेमारी में इसका खुलासा हुआ.