घाटशिला. घाटशिला कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल हो रही है. पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में खेल व रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना उद्देश्य है. कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट नेट पिच व बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने मंगलवार को एचसीएल के कार्यपालक निदेशक सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी से मुलाकात की. प्राचार्य डॉ चौधरी ने एचसीएल के सीएसआर मद से कॉलेज परिसर में खेल संरचनाओं के साथ बायो-टॉयलेट निर्माण का आग्रह किया. प्राचार्य की पहल से प्रभावित होकर एचसीएल के कार्यपालक निदेशकने भरोसा दिलाया कि वर्ष के अंत तक कॉलेज परिसर में प्रस्तावित खेल संरचनाओं और बायो-टॉयलेट का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर प्राचार्य डॉ चौधरी ने कॉलेज परिसर में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एचसीएल के सहयोग से पूर्व में निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और स्टाफ बाथरूम के लिए आभार जताया. श्री सेठी को सम्मानित किया. मौके पर कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ डीसी राम व खेल प्रभारी प्रो इंदल पासवान भी उपस्थित थे.
East Singhbhum News : घाटशिला कॉलेज में एचसीएल के सहयोग से बनेंगे खेल कोर्ट

East Singhbhum News : घाटशिला कॉलेज में एचसीएल के सहयोग से बनेंगे खेल कोर्ट
Copied link
प्राचार्य ने एचसीएल के इडी से मिलकर खेल संरचनाओं के साथ बायो-टॉयलेट निर्माण का आग्रह किया