धालभूमगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

धालभूमगढ़ में कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बीडीओ को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

प्रतिनिधि, धालभूमगढ़

प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शतदल गिरि के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेसियों ने विशाल रैली निकाली. हाथों में झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने पंडित कॉम्प्लेक्स से प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च किया और कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे. प्रदर्शन के बाद बीडीओ बबली कुमारी को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से पीएम आवास योजना के वंचित पात्रों का दोबारा सर्वेक्षण कराने, विभिन्न पंचायतों में जल निकासी व नालियों की मरम्मत करने, वृद्धा पेंशन व विवेकानंद भत्ता का समय पर भुगतान करने तथा मईया सम्मान योजना में नए लाभुकों को जोड़ने की मांग की गयी. इसके अलावा सीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंपकर म्यूटेशन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पीएम किसान योजना की बकाया राशि के भुगतान और डीलरों के 10 माह के राशन कमीशन के भुगतान की मांग की गयी. मौके पर प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य तापस चटर्जी, प्रखंड अध्यक्ष शतदल गिरि, वरिष्ठ नेता फकीरचंद अग्रवाल, भूतेश पंडित, विशाल नामता, बुद्धेश्वर नायक, मुखिया विलासी सिंह, विश्वजीत दे, सुजीत दे, अशोक मदीना समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mdparwez

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >