East Singhbhum News : हर हाल में रात नौ बजे तक समाप्त करें विसर्जन जुलूस : बीडीओ

दुर्गा पूजा को लेकर धालभूमगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

धालभूमगढ़. दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को धालभूमगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ बबली कुमारी, सीओ मनोहर लिंडा, जिप सदस्य हेमंत मुंडा, प्रमुख देवला हांसदा, पूर्व जिप आरती सामाद, विद्युत सहायक अभियंता अमीर हमजा एवं पुअनि धीरज मिश्रा उपस्थित थे. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस हर हाल में 9 बजे रात तक समाप्त किया जाना चाहिए. इसके अलावा जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी. गली मोहल्लों में डीजे बजाकर जुलूस ले जाने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सदस्यों ने दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास तथा ब्लॉक रोड में सफाई कराने की मांग की. अस्पताल रोड में स्कूल से बीआरसी तक सड़क के दोनों और मांस की दुकानों को हटाने की मांग की. इस मौके पर अनूप दास, फकीरचंद अग्रवाल, पंसस प्रदीप राय, ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, मुखिया विक्रम टुडू, अर्जुन मंडी, बिलासी सिंह, पायो हेंब्रम, आशीत सेन, शतदल गिरी, नसीम अहमद, अजय शाह, दिलीप बनर्जी, सुशांत साहू, गुलशन शर्मा, मनीषा अग्रवाल, विमल कालिंदी, अशोक मदीना आदि उपस्थित थे.

रक्तदान कर दूसरों की जान बचाएं : बीडीओ

सेवा ही धर्म संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन बीडीओ बबली कुमारी ने किया. शिविर के पहले दिन 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्त संग्रह का काम ब्रह्मानंद अस्पताल की टीम द्वारा डॉ शक्तिधारी सिंह के नेतृत्व में किया गया. मौके पर अतिथियों ने सेवा ही धर्म के कार्यों की सराहना की. इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान बताया. बीडीओ ने कहा की सेवा ही धर्म आज परिचय की मोहताज नहीं है. रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. उद्घाटन समारोह को सीओ मनोहर लिंडा, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिप सदस्य हेमंत मुंडा, पूर्व जिप आरती सामाद, मुखिया विलासी सिंह, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा, ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, डॉ तपन गोराई ने भी संबोधित किया. अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. दो दिवसीय शिविर के आयोजन में संस्था के नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा, सुशांत चौबे, कन्हैया सिंह, रामचंद्र मुर्मू, लक्ष्मी जामुदा, उत्तम सुराल, अनुराग चौबे, देवानंद सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >