सामुदायिक पुलिसिंग से ही अपराध पर लगेगी लगाम : डीएसपी

कोवाली थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

प्रतिनिधि, कोवाली

वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर कोवाली थाना परिसर में मंगलवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक डीएसपी रोहित कुमार रजवार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, ग्राम प्रधान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. बैठक में डीएसपी श्री रजवार ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए पुलिस पब्लिक का सहयोग जरूरी है. आपराधिक गतिविधियों सहित असामाजिक कार्यों पर रोक लगाने आम नागरिक पुलिस को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि शराब खुले में पीना वर्जित है. शराब पीने के शौकीन शराब खरीद कर घरों में पीएं या बार में शराब सेवन करें. पुलिस अड्डाबाजी कर शराब पीने, मादक पदार्थों का सेवन करने की गुप्त सूचना दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी.

उन्होंने कहा कि प्रायः नशा के बाद ही अपराध की घटनाएं होती है. इसलिए थाना क्षेत्र में कहीं भी अड्डाबाजी पर सीधे मुझे या थाना प्रभारी को सूचना दें. इसके पूर्व बैठक में हल्दीपोखर में रोजाना लग रहे सड़क जाम, साप्ताहिक हाट में पॉकेटमारी, रविवार ढेंगाम हाट में नशा कर रैस ड्राइविंग, अवैध धंधा पर रोक लगाने की मांग ग्रामीणों ने की. डीएसपी ने मांगों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया. बैठक में थाना प्रभारी मुकेश साव,सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह एवं धनाय उरांव, पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज व संगीता सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह व मधुसूदन नायक, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता,ग्राम प्रधान मो. असलम, रंजीत प्रधान,व हीरो सरदार,रतन सोनकर, पिंटू गुप्ता,आफताब अंसारी,जिकरुल होदा,दिलीप अग्रवाल, दिनेश कर ,रमेश मोदक,बालाउद्दीन,काशुउद्दीन सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sardar

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >