चाकुलिया. चाकुलिया नगर पंचायत के तड़ंगा स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक हाईस्कूल में रविवार को मानसून दिवस का आयोजन हुआ. मानसून दिवस पर स्कूली बच्चे आसमानी रंग के कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे. इस दिन नो बैग डे भी मनाया गया. स्कूल में बच्चों से मानसून के मद्देनजर एक से बढ़कर एक एक्टिविटी करायी गयी. मानसून की कविताओं और गानों पर बच्चे जमकर थिरके. बच्चों को बरसाती जीव जंतुओं के बारे में जानकारियां दी गयी. मौके पर प्राचार्य आरती कुमारी शिक्षिका मीनु दास, स्वीटी कुमारी, प्रगल्भ झा आदि उपस्थित थे.
मानसून की कविताओं और गानों पर थिरके बच्चे

मानसून डे पर स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network
Copied link
चाकुलिया के लिटिल हार्ट्स पब्लिक हाईस्कूल में मानसून दिवस पर बच्चों ने कविताओं और गानों पर जमकर मस्ती की। स्कूल में नो बैग डे का भी आयोजन किया गया।