चाकुलिया में 1107 मरीज जांच में एक ब्रेन मलेरिया और एक सामान्य मलेरिया से संक्रमित मिले

चाकुलिया में मलेरिया जांच अभियान के दौरान 1107 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें एक ब्रेन मलेरिया और एक सामान्य मलेरिया का मामला सामने आया है। मरीजों का इलाज जारी है।

चाकुलिया: शनिवार को भी चाकुलिया प्रखंड के सभी गांव में मलेरिया जांच अभियान चलाया गया. कुल 1107 लोगों का मलेरिया जांच किट के माध्यम से चेक किया गया. जिनमें से दो मलेरिया पॉजिटिव मिले. एक ब्रेन मलेरिया और एक सामान्य मलेरिया संक्रमित पाए गये. दोनों की जांच चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. बरडीकानपुर कालापाथर पंचायत के लाउबेड़ा निवासी सलाई मांडी (35) सामान्य मलेरिया संक्रमित तथा बड़ियागाजाड़ के सुराई हेंब्रम ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मिले. चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ आर एन शर्मा के द्वारा दोनों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई. इलाज के उपरांत दोनों को घर भेज दिया गया. थोड़ी ही देर में एमपीडब्ल्यू की टीम दोनों मलेरिया संक्रमितों के घर पहुंची तथा घर के सभी सदस्यों का मलेरिया जांच किया गया. एमपीडब्ल्यू विकास गिरी ने बताया कि 29 जून से चाकुलिया में मलेरिया जांच अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कुल आठ संक्रमित पाए गए हैं. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉ आर एन शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली दवाएं मलेरिया के लिए बेस्ट दवा है. समय पर मरीज की पहचान हो जाने के बाद दवा उपलब्ध करा दी जाए तो गंभीर परिणाम भुगतने नहीं पड़ेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sameer Oraon

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >