चाकुलिया में मलेरिया के खिलाफ अभियान, 20 दिनों में 11,372 लोगों की जांच

चाकुलिया में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पिछले 20 दिनों में 11,372 लोगों की जांच की गई और डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू हुई।

प्रतिनिधि, चाकुलिया

पोटका और पटमदा क्षेत्र में मलेरिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चाकुलिया प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. पिछले 20 दिनों में प्रखंड के 11,372 लोगों की मलेरिया जांच की जा चुकी है. एमपीडब्ल्यू और सहिया की टीम द्वारा हर दिन औसतन एक हजार से अधिक लोगों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को 1293 लोगों की जांच में एक मरीज पॉजिटिव मिला. पिछले 20 दिनों में कुल 16 लोग संक्रमित पाए गए, जो समय पर सही इलाज मिलने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं.

सोमवार को बनेगी डेंगू से निपटने की रणनीतिबारिश के मौसम में डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फिलहाल विभाग से ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध नहीं हुआ है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने बताया कि सोमवार को ''हॉस्पिटल मैनेजमेंट समिति'' की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है. इसमें डेंगू से निपटने की रणनीति तैयार कर समिति के माध्यम से ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीण इलाकों में छिड़काव हो सके.

नगर पंचायत को एडवाइजरी जारीशहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से डॉ. रंजीत मुर्मू ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, झाड़ियों की सफाई कराने और जलजमाव पर रोक लगाने की सलाह दी है. विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >