जोड़सा शक्तिश्वर शिव मंदिर में चड़क पूजा 2 से

पटमदा के सुदूरवर्ती जोड़सा शक्तिश्वर शिव मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक चड़क पूजा के मौके पर मेला का शुभारंभ 2 मई से होगा.

पटमदा.पटमदा के सुदूरवर्ती जोड़सा शक्तिश्वर शिव मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक चड़क पूजा के मौके पर मेला का शुभारंभ 2 मई से होगा. जहां सार्वजनिक पूजा कमेटी की ओर से कार्यक्रमों की रूपरेखा शुक्रवार की देर शाम मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान नवीन सिंह की अध्यक्षता में तैयार की गयी. आयोजक कमेटी ने शिव मंदिर की रंगाई- पुताई का काम शुरू कर दिया है. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए पूजा संचालन कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें श्यामापद सिंह, प्रवीर कुंभकार, अक्षय कुंभकार, देवेंद्र कुंभकार, अरुण कुंभकार समेत अन्य कई लोगों को शामिल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >