पोटाश जंगल में पेड़ से झूलता महिला का शव बरामद

महिला की पहचान नहीं की गयी है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की उम्र 40 साल के करीब है.

संवाददाता, घाटशिला

घाटशिला थाना अंतर्गत बुरुडीह व फूलडुंगरी मुख्य सड़क के पास एदेलबेड़ा पोटाश जंगल के एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ एक महिला का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है. महिला की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के करीब बतायी जा रही है. थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है. इसलिए शव का पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. महिला का शव पोटाश पेड़ के नीचे प्लास्टिक की रस्सी में लटकते नीचे बैठी हालत में मिला है. महिला हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी. उसके शरीर पर सफेद रंग का गमछा भी है. शरीर पर जगह-जगह काले रंग के निशान हैं. वह चप्पल भी पहनी हुई थी. थाना प्रभारी ने आशंका जतायी कि महिला ने आत्महत्या की है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है. धूप से कारण शव काला पड़ गया है. शव देखने से लगता है कि घटना 10 से 12 दिन पूर्व घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >