बोड़ाम में खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

झारखंड के बोड़ाम में खेत से 38 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बोड़ाम थाना क्षेत्र के कदमजोड़ा गांव में रविवार शाम पुलिस ने एक 38 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी चीनीवास महतो के रूप में हुई है. रविवार दोपहर खेत में धान रोपनी के लिए जा रही एक महिला की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने ग्रामीणों और वार्ड सदस्य को इसकी सूचना दी. वार्ड सदस्य के पति के माध्यम से जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि शनिवार को ही युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है.

मोबाइल और शरीर के निशानों से जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस के अनुसार, चीनीवास के मोबाइल से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है. घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की तहकीकात कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dilip chandra poddar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >