बोड़ाम प्रखंड के चिरुडीह गोदाम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 13 विद्यालयों के 202 छात्रों और 194 छात्राओं समेत 396 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया गया. साइकिल वितरण का शुभारंभ विधायक मंगल कालिंदी की अनुपस्थिति में झामुमो के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपांकर महतो के हाथों साइकिल वितरण कर किया गया.13 विद्यालयों में उमवि जगमोहनपुर के 41, उमवि हलुदबनी के 49, उमवि कलाबनी के 20, उउवि लायलम के 45, उमवि पागदा के 41, उमवि मुकरुडीह के 18, प्लस टू रसिकनगर के 47, उमवि के 27, उमवि बड़ासुननी के 14, उमवि शुक्ला के 20, उमवि गौरडीह के 19, मवि छोटा बांगुड़दा के 24, उमवि बारीयादा के 31 विद्यार्थियों को साइकिल मिली. मौके पर जेएमएम बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपांकर महतो, सचिव छुट्टलाल हांसदा, संगठन प्रभारी विनय कुमार मंडल, प्रियाब्रत कुमार और मनोरंजन आदि उपस्थित थे.
बोड़ाम प्रखंड के 13 विद्यालयों के 396 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

साइकिल वितरण का शुभारंभ करते हुए जेएमएम बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपांकर महतो एवं अन्य। | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोड़ाम प्रखंड में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 13 विद्यालयों के 396 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई। जानिए पूरी खबर विस्तार से।