बोड़ाम. दिघी भुला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. रोमांचक फाइनल मुकाबले में चिरुडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवरों में 2 विकेट पर 38 रन बनाए और कितापाठ को 39 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी कितापाठ की टीम ने 2.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी. विजेता कितापाठ को 4,200 रुपये और उपविजेता चिरुडीह को 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में गंगाधर महतो, अजय, शरिश, विजय, हिमांशु और मुकेश का सराहनीय योगदान रहा.
बोड़ाम : चिरुडीह को 7 विकेट से हराकर कितापाठ चैंपियन

विजेता कितापाठ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोड़ाम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कितापाठ ने चिरुडीह को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. विजेता टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया.