बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में रविवार को झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पुष्पा महतो ने की. यहां सेविका व सहायिका की समस्याओं पर चर्चा हुई. बताया गया कि एफआरएस में त्रुटि के कारण विभिन्न परेशानियां होती हैं. इससे लाभुक व सेविका काफी परेशान हो रहे हैं. सेविका की कार्य आयु सीमा 65 वर्ष करने की मांग हुई. बंगाल व बिहार के तर्ज पर सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी 5 लाख रुपये मिले. सेविका व सहायिका को बीमा के दायरे में रखा जाये. सभी ने एक स्वर में कहा कि हक और अधिकार के लिए हमें एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है. मौके पर वनलोता सेनापति, मीरा दे, सुमित्रा बारिक, ललिता महापात्र, चंदना पात्र, झुना रानी पाल,चांदमनि मांडी, कविता बेरा, पूर्णिमा पाल, लक्ष्मी टुडू, कमला मुंडा समेत कई सेविका एवं सहायिका उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
