East Singhbhum News : बैंक से ऋण लेकर स्वावलंबी बनें महिलाएं : अंचलाधिकारी

पटमदा के बिड़रा गांव स्थित ग्राम संसद भवन में शनिवार को संकुल स्तरीय आजीविका महिला स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा हुई.

पटमदा.

पटमदा के बिड़रा गांव स्थित ग्राम संसद भवन में शनिवार को संकुल स्तरीय आजीविका महिला स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा हुई. इसमें 448 महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्य अतिथि सीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया काजल सिंह, महुलबना पंचायत की मुखिया अंजना सिंह और उप मुखिया गोपाल गोराई शामिल हुए. सीओ ने महिलाओं को सलाह दी कि वे बैंक से ऋण लेकर उसका सही उपयोग करें और बकरी पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों से अपनी आजीविका को मजबूत करें. उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की राज्य सरकार की पहल का भी उल्लेख किया.

जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिला समूह को प्रेरित किया. इस मौकेपर बीपीएम शिवराम घोष, बीपीओ अनुरंजन कुमार, अध्यक्ष ललिता टुडू, रिंकी सहिस, सुमित्रा हांसदा, अक्षय कुंभकार, कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >