पटमदा. बोड़ाम की बोटा पंचायत स्थित बांदरजलकोचा के पहाड़िया टोला में रविवार को वन विभाग द्वारा बांस का पौधरोपण किए जाने का स्थानीय आदिम जनजाति ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. गांव के लगभग 19 पहाड़िया परिवारों ने बैठक कर बांस की जगह फलदार एवं उपयोगी वृक्ष लगाने की मांग उठाई. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जामुन, आम, अमरूद, काजू, आँवला, लीची और संतरा जैसे पौधे लगाए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पोषण के साथ-साथ आजीविका और अतिरिक्त आय का जरिया मिल सके. आदिम जनजाति विकास समिति के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन किया. मौके पर आदिम जनजाति के सुकलाल पहाड़िया, गुरूचरण कर्मकार, भूषण पहाड़िया, मंगल पहाड़िया, रवि पहाड़िया, संजय पहाड़िया, बिरसा, रसराज, कमल पहाड़िया, मधुसूदन पहाड़िया आदि ग्रामीण मौजूद थे.
बांस के पौधों के विरोध में उतरे बांदरजलकोचा के ग्रामीण, फलदार वृक्ष लगाने की मांग

फोटो, बांस के पौधों का विरोध करते पहाड़िया टोला के ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड के बांदरजलकोचा में ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा बांस के पौधरोपण का विरोध किया है. ग्रामीणों ने बांस की जगह फलदार वृक्ष लगाने की मांग उठाई है.