नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना बामनगोड़ा

पटमदा के गोबरघुसी नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

पटमदा. पटमदा के गोबरघुसी साउथ प्वाइंट स्कूल मैदान में याराना फुटबॉल टीम की ओर से रविवार को नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में 24 टीमों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि के रुप में शामिल भाजपा नेता विमल बैठा ने फुटबॉल में किक मारकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. फाइनल मैच शंकर स्पोर्टिंग बामनगोडा व कांठालडीह टीम के बीच खेला गया. मैच के दौरान शंकर स्पोर्टिंग बामनगोडा ने कांठालडीह को एक गोल से हराकर टूर्नामेंट का चैंपियन बना. तीसरे स्थान पर तूफान फुटबॉल टीम व चौथे स्थान पर न्यू झारखंड टीम रही. कमेटी की ओर से विजेता टीम को 40 हजार, उप विजेता टीम को 30 हजार एवं तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं दोनों टीमों को 18-18 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में नीलरतन पाल, चैतन माझी, मनोरंजन सिंह, अजय माझी, पवन सिंह, अंबुज माझी, जगेन सिंह की मुख्य भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >