East Singhbhum News : पुरुषों में भीम मुर्मू व महिलाओं में पानमुनी हांसदा सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज

मऊभंडार : बाबा तिलका मांझी जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए 126 प्रतिभागी

घाटशिला. बाबा तिलका मांझी की जयंती पर बुधवार को मऊभंडार फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका मेमोरियल की ओर से तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कुल 126 प्रतिभागियों (86 पुरुष और 41 महिला) ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बाबा तिलका मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये. कार्यक्रम में रामचंद्र सहिस ने बाबा तिलका मांझी के ऐतिहासिक संघर्ष और उनके जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रमुख रामदेव हेंब्रम और समिति के सह सचिव आशु दूबे ने बताया कि पहली बार बाबा तिलका मांझी जयंती पर प्रतियोगिता हुई. मौके पर मुखिया मानसिंह हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, उप मुखिया रूपेश दुबे, सुखलाल हेंब्रम, बैजूनाथ सिंह, अर्जुन वर्मा, संजय गोप, मनीष कर्मकार आदि उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के विजेता

पुरुष वर्ग

प्रथम : भीम मुर्मू (मेरुडूबा, चाकुलिया) -10,000 रुपये

द्वितीय : जानो हेंब्रम -7,000 रुपये

तृतीय : अंपा हांसदा – 5,000 रुपये

चतुर्थ : विक्रम टुडू -3,000 रुपये

महिला वर्ग

प्रथम : पानमुनी हांसदा (बेलपहाड़ी, पश्चिम बंगाल) -10,000 रुपये

द्वितीय : फूलमनी बेसरा -7,000 रुपये

तृतीय : सुमित्रा मार्डी – 5,000 रुपये

चतुर्थ : फूलमनी मुर्मू – 3,000 रुपये

तीरंदाजी : पुरुष में रिनल मुर्मू और महिला में हिसी मार्डी प्रथम

मुसाबनी. आदिवासी रिक्रिएशन क्लब ट्रस्ट मुसाबनी की ओर से बाबा तिलका मांझी की जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई. मुसाबनी के डीएसपी संदीप भकत ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी के रिनल मुर्मू प्रथम, भागाबांधी के धामा हेंब्रम द्वितीय व कालियाम के छबिलाल सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, महिला वर्ग में खरसावां की हिसी मार्डी प्रथम, बाहामनी हांसदा द्वितीय व पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी की कल्पना मुर्मू तृतीय स्थान पर रही. क्लब के पदाधिकारी शंकर मार्डी, विंसेंट गुड़िया, सिंगरई हेंब्रम, किसटो मुर्मू, गणेश मुर्मू, मंगल माडी ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

झारखंड, बंगाल व ओडिशा के खिलाड़ियों ने लिया भाग:

इस प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल व ओडिशा की 17 महिला व 47 पुरुष ने भाग लिया. आइआरबी टू और सीआरपीएफ 193 बटालियन ने सहयोग प्रदान किया. इस आयोजन में क्लब के लखीराम मुर्मू, जगन्नाथ बास्के, अनुप ओडिया, मंगल माडी, संग्राम टुडू, राजू कर्मकार, प्रवीण माडी, सीदो हेंब्रम, गणेश माडी, चामरू हेंब्रम, मोसेस डेनियल, गुरा किस्कू आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >