East Singhbhum News : झुमुर सम्राट कुंदन के गीतों व नृत्य पर झूमे श्रोता

चाकुलिया : नागा कॉलोनी झुमुर नाइट में देर रात तक जमे रहे लोग

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित नागा बाबा कॉलोनी में काली पूजा के दूसरे दिन झुमुर सम्राट कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम किया. पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के प्रसिद्ध झुमुर कलाकार कुंदन कुमार को देखने व सुनने के लिए सैकड़ों दर्शक पहुंचे. कुंदन कुमार के गीत और टीम के नृत्य को देखकर देर रात तक लोग झूमते रहे. मंच पर कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर प्रदीप चंद ने सम्मानित किया. किस कलर की साड़ी पहनी हो…, आमके भूले जा रे पागला…, ब्लॉक लिस्ट… आदि गानों पर कुंदन कुमार ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. कार्यक्रम के आयोजन में संरक्षक संदीप चंद, कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत दास, उपाध्यक्ष देवाशीष नाथ, सचिव आशीष नाथ, सह सचिव कमल सरदार, कोषाध्यक्ष विमल सरदार, दोला रानी दास, पूजा, पायल, शिखा, कोयल आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >