East Singhbhum News : ‘कुड़मी को एसटी बनाने का प्रयास आदिवासी पर प्रहार’

आदिवासियों की पहचान व हक की रक्षा के लिए गुड़ाबांदा में नौ अक्टूबर को आदिवासी एकता रैली निकाली जायेगी.

गुड़ाबांदा.

आदिवासियों की पहचान व हक की रक्षा के लिए गुड़ाबांदा में नौ अक्टूबर को आदिवासी एकता रैली निकाली जायेगी. गुड़ाबांदा के 81 राजस्व गांवों के आदिवासी समाज के लोग रैली में जुटेंगे. रैली को सफल बनाने को लेकर सोमवार को बैठक हुई. आदिवासी पारंपरिक एकता संगठन के अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि उक्त रैली कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग के विरोध में होगी. इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी अस्मिता, परंपरा, भाषा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता प्रदर्शित करना है.

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे बेड़ापाल फुटबॉल मैदान से रैली प्रारंभ होगी, जो गुड़ाबांदा प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी. इसके बाद बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा जायेगा. कुड़मी को एसटी में शामिल करने का कोई भी प्रयास आदिवासी अस्तित्व पर सीधा प्रहार होगा. इसका हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे.

संगठन की मुख्य मांगें

कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगे, पेसा कानून लागू हो, भूमिज व मुंडारी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा देना.

आदिवासी बचाओ जन आक्रोश रैली को लेकर सिमुलडांगा में बैठक

गालूडीह. एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा मोटराई सरदार क्लब परिसर में सोमवार को एक बैठक हुई. आगामी नौ अक्तूबर को आदिवासी बचाओ जन आक्रोश महारैली की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता भारतीय आदिवासी भूमिज समाज झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रथु सिंह सरदार ने की. आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आदिवासी जन परिषद पूर्वी सिंहभूम ने रैली को लेकर चर्चा की. सभी ने कहा कि कुड़मी न कभी आदिवासी थे, न कभी होंगे. सरकार को रैली से संदेश दिया जायेगा कि कुड़मी किस तरह झूठा इतिहास बताकर अपने को आदिवासी बताते हैं. मौके पर सुशेन सिंह, दयानिधि सिंह, शिवचरण सिंह, घासीराम सिंह, राजकुमार सिंह, सतीश सिंह, विजय सिंह, रजनीकांत सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >