बहरागोड़ा : वाहन की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की मौत

मुटुरखाम गांव के तीन नंबर का वार्ड सदस्य था असित हांसदा

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम के तीन नंबर वार्ड सदस्य असित हांसदा (28) का शव गुरुवार दोपहर में गांव पहुंचा. पूरे गांव में मातम छा गया. सूचना मिलने पर वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, दीपक बारिक गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. असित हांसदा मिलनसार युवक था. युवाओं में अच्छी पकड़ थी. जानकारी हो कि श्यामसुंदरपुर थाना के एनएच-18 पर नयाग्राम चौक के पास बुधवार रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. असित हांसदा नहर में सुपरवाइजर का काम करता था.

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर वन विश्रामागार के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक पाटपुर निवासी संजीत साहू (44) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की पहल पर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, संजीत साहू इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. अपना काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >