East Singhbhum News : 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 7 दिसंबर से

घाटशिला : विजेता टीम को डेढ़ लाख व उपविजेता को एक लाख रुपये नकद मिलेगा

घाटशिला. 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब परिसर में गुरुवार को वार्षिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीएन सिंहदेव ने की. निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट के लिए एंट्री 1 नवंबर से 10 नवंबर तक होगी. एंट्री शुल्क 5000 रुपये निर्धारित है. विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी मिलेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी. टूर्नामेंट का आरंभ 7 दिसंबर से होगा. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले दिन में और फाइनल रात में कृत्रिम प्रकाश में खेला जायेगा. आयोजन समिति ने व्यक्तिगत पुरस्कारों और लाइव टेलीकास्ट के लिए स्पॉन्सरशिप देने के इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं का स्वागत किया. बैठक के अंत में महासचिव जयंत कुमार उपाध्याय ने सभी सदस्यों से टूर्नामेंट को सफल बनाने का आग्रह किया. बैठक में समिति के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, सहायक सचिव एन के राय, शक्ति प्रसाद धल, जीवन मिश्रा, आशीष राउल, संदीप भट्टाचार्जी, संदीप चटर्जी, संजय मजुमदार, संदीप मुखी, उपाध्यक्ष नवनीत लाल पटेल, गुरबचन सिंह, मदन लामा, महेंद्र शर्मा, संजय कुमार, तमाल महतो, कलीराम शर्मा, नवल सिंह, एस. राजन, दीपक जायसवाल, जितेंद्र सिंह धारीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >